- 28 मई से 2 जून तक चलेगा अभियान
जौनपुर धारा, खुटहन। आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लाक मुख्यालय से निकली रैली पूरे कस्बे में भ्रमण के बाद पुन: उसी स्थल पर पहुंची जहां पोलियो खुराक के बिषय में जानकारियां देकर रैली का समापन कर किया गया। रैली में सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव, यूनिसेफ से नवीन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, सूर्य प्रकाश शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा। रैली में स्लोगन लिखी तख्तियां हम सबने ठाना है, पोलियो भगाना है। हम सब ने यही पुकारा, पोलियो मुक्त हो देश हमारा। अम्मी-अब्बू भूल न जाना, पोलियो की खुराक जरूर पिलाना आदि स्लोगन के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर चमेला, मुन्नी सोनी, नीलम सोनी, विंदू यादव, पूनम, सरिता, सुनीता, रीता, संगीत, किरन आदि मौजूद रहीं।



