जौनपुर धारा, खुटहन। विकासखण्ड के सभी परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा करायी गई। छात्र भी पूरे उत्साह व मनोयोग के साथ प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों का जवाब उत्तर पुस्तिकाओं में अंकित किए। गुरुवार की प्रथम पाली में अलग अलग कक्षाओं की हिंदी, गणित और सामाजिक बिषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए विद्यालय के शिक्षकों की अलग अलग कक्षाओं में ड्यूटी लगाई गई। प्रधानाध्यापक केंद्र ब्यस्थापक की तरह कार्य करते रहे। एआरपी टीम भी विद्यालयों पर पहुंच शैक्षिक वातावरण बनाए रखने में सहयोग व नकल विरोधी परीक्षा कराने के लिए कक्षाओं में जाकर निरीक्षण करते रहे। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में एमडीएम की ब्यवस्था भी संचालित रही।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...


