Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपति से विवाद के बाद पत्नी कर ली आत्महत्या

पति से विवाद के बाद पत्नी कर ली आत्महत्या

जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव में रविवार की रात पति से विवाद के बाद पत्नी 35वर्षीय पत्नी मंजू यादव ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक टीम ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण कर अपने ढंग से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की। कुछमुछ गांव में रविवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने उस वक्त दुखद मोड़ ले लिया जब विवाद से दुखी पत्नी ने रात लगभग 12बजे अपने कमरे में फांसी पर झूल कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। रात में ही परिजनों को घटना का पता चलने पर मायके तथा पुलिस को सूचना दी गई।  रविवार की रात बहस के बाद क्षुब्ध होकर मंजू यादव ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। उक्त गांव में दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले जयहिंद यादव का पत्नी मंजू यादव के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद होता था। प्रतिक्रिया नहीं होने पर खिड़की से देखा तो कमरे में छत में लगे लोहे के चुल्ले में रस्सी से फंदे के सहारे शव लटका देख बच्?चे रोने-बिलखने लगे। स्वजन ने दरवाजा तोड़कर फंदा खोलकर शव उतारा। मंजू का मायका आजमगढ़ जिले के तरवां थाना के असधीरपुर गांव में था। उसका विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद विवेचना कर रही है।

Share Now...