जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी एक दम्पती के विवाद को मंगलवार को पुलिस के प्रयास से किसी प्रकार समाप्त कराया और एक बार फिर पति पत्नी घर वापस हो गए। उक्त गांव निवासी संजय सोनकर पुत्र सूर्यबली सोनकर की शादी वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र मंगारी अमऊर निवासी किशोर शंकर सोनकर की पुत्री अंजली सोनकर से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। संजय पत्नी को अक्सर मारता पीटता रहता था। दो दिन पहले उसने अंजली को बुरी तरह से मारकर पीटकर घर से भगा दिया था। अंजली पांच बच्चों की माँ है। वह तीन छोटे बच्चों को लेकर मायके चली गयी। मंगलवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने थाने बुलाया जहां पर एसआई आशीष पांडेय, सरिता यादव व महिला हेल्प डेस्क की प्रिया द्विवेदी आदि ने काफी प्रयास कर मामला शांत कराया।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
पति पत्नी के झगड़े को पुलिस ने निपटाया
Previous article


