Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपति ने मरोड़ी पत्नी की गर्दन, उपचार के दौरान मौत

पति ने मरोड़ी पत्नी की गर्दन, उपचार के दौरान मौत

  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ससुर को किया गिरफ्तार

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में लगभग बीस दिन पूर्व पति ने अपनी पत्नी की गर्दन मरोड़ दिया था, जिसके बाद पत्नी की हालत खराब होने लगी। जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बीस नवम्बर की बताई जा रही है। उक्त गांव निवासी राहुल गौतम का पत्नी सुचेता से कुछ कहा सुनी हो गई। गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी की गर्दन को ऐसे मरोड़ दिया जैसे कोई मुर्गा की गर्दन मरोड़ देता है। इतना ही नहीं गर्दन मरोड़ देने के बाद पति उसे वही अचेतावस्था में छोड़कर फरार हो गया। विवाहिता महिला काफी देर तक वही दर्द से तड़पती बिलखती हुई पड़ी रही। कई घंटे बीत जाने के बाद जब यह जानकारी उसकी मायके पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम वामी उसके पिता शिव शंकर को हुई तो वह बेटी के ससुराल पहुंचकर अचेत पड़ी पड़ी हुई बेटी को वहां से उठाकर जिला अस्पताल ले गए। 30 अक्टूबर से उसका इलाज चल रहा था। 22नवंबर दिन शनिवार सुबह लगभग 9:00बजे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने विवाहिता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जलालपुर ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ यानी पति ससुर सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि पति और सास अभी भी पुलिस पकड़ के काफी दूर है।

Share Now...