- पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा, जांच में जुटी
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़ौना नुनियान बस्ती में आज 9:00बजे के करीब एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मृतक प्रियंका चौहान का पति शशिकांत चौहान विगत एक हफ्ते से अपने ससुराल में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। उसकी पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर अकेले घर संभाल रही थी कि 22 जुलाई को 8:30 के करीब वह अपने जेठानी की लड़की आंचल चौहान को कुछ सब्जी बनाने के लिए दिया और पुनह करकट निर्मित अपने रूम में चली गई। लगभग 9:00 बजे आंचल अपने चाची के पास यह पूछने के लिए गई की चाची सब्जी किस तरीके से बनाना है और दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गई। मृतका फांसी के फंदे पर झूलती हुई नजर आई।

उसने तुरन्त चिल्लाते हुए पड़ोसियों को बताया, क्योंकि उसके घर के सभी सदस्य रिश्तेदारी गए हुए थे। घटना की सूचना पाकर परिजन रिश्तेदारी से वापस आ गए और उसका पति भी ससुराल से वापस आ गया। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचें और शव को उतरवा कर कब्जे में ले लिया और आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतिका एक रस्सी के सहारे करकट में फांसी लगाई थी, उसके नीचे पलंग के बगल एक गड्ढा खोदा गया था, वहा पर फावड़ा मौजूद था। उसके दोनों हाथ लाल कपड़े से बंधे थे और उसका पांव गड्ढे में था। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। मृतका की एक 3 साल की बच्ची प्रियांशी और एक डेढ़ साल का बच्चा सुशील है। मृतिका का पति घर पर रहकर डिहारी मजदूरी का कार्य करता था। फिलहाल घटना के विषय में पूछने पर उदय प्रताप सिंह थाना अध्यक्ष ने बताया कि मायके वालों की तरफ से अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या है कि आत्महत्या स्पष्ट हो पाएगा। अगर मांयके वाले तहरीर देतें हैं तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।