Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन से कस्बा लेखपाल नें जरूरतमंदों को बांटे...

पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन से कस्बा लेखपाल नें जरूरतमंदों को बांटे कंबल

  • ठंड से बचाव को प्रशासन सतर्क, तहसील परिसर में हुआ कंबल वितरण

केराकत। लगातार कई दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा के कारण क्षेत्र के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के साथ बढ़ी गलन ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि मजबूरी में बाहर निकलने वाले लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते खासकर गरीब, वृद्ध, असहाय और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार केराकत तहसील परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे के वरिष्ठ लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के चयनित गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कुल 32 कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष की झलक साफ दिखाई दी। वरिष्ठ लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव नें बताया कि शासन की मंशा है कि कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। इसी उद्देश्य से तहसील स्तर पर कंबल वितरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय रहते राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी पात्र लोगों को चिन्हित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने शासन व प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि ठंड के इस कठिन समय में कंबल गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। लोगों ने मांग की कि कंबल वितरण का दायरा और बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके।

Share Now...