Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचीं मत पेटियां

पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचीं मत पेटियां

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में, जनपद जौनपुर के मीरगंज स्थित सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय को मत पेटियों के मुख्य केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। यहाँ भारी संख्या में मत पेटियों की खेप पहुंच चुकी है, जो चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की जमीनी स्तर पर तैयारियों को दर्शाती है। जनपद के चुनावी प्रबंधन के संबंध में खंड विकास अधिकारी पवन प्रजापति ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 21 विकास खंडों के लिए आवश्यक मत पेटियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। अब तक कुल 5000 मत पेटियों की खेप मीरगंज स्थित सिकरारा मुख्यालय और संबंधित भंडारण केंद्रों तक पहुंचाई गई है। बीडीओ प्रजापति ने यह भी बताया कि इन मत पेटियों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वर्तमान में, सभी पेटियों को ब्लॉक मुख्यालय के सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहाँ चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासनिक योजना के अनुसार, मीरगंज स्थित सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय आगामी चुनाव में मत पेटियों के वितरण का मुख्य केंद्र बनेगा। पंचायत चुनाव की तारीखें नजदीक आने पर, इसी केंद्र से जनपद के अन्य सभी ब्लॉकों में मत पेटियों का विधिवत वितरण शुरू किया जाएगा। इन्हें रूट चार्ट के अनुसार सुरक्षा घेरे में गंतव्य तक भेजा जाएगा। मत पेटियों के आगमन के साथ ही ब्लॉक परिसर में हलचल बढ़ गई है। अधिकारियों ने स्टोर रूम की सफाई,सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया है। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी से बचने के लिए, पेटियों की भौतिक गणना और उनकी स्थिति (टूट-फूट) की जांच भी जल्द ही शुरू की जाएगी। सीलन से बचाव और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया है। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी से बचने के लिए, पेटियों की भौतिक गणना और उनकी स्थिति (टूट-फूट) की जांच भी जल्द ही शुरू की जाएगी।

Share Now...