टीवी कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के साथ न्यू ईयर पार्टी में हादसा हो गया। सब कुछ ठीक जा रहा था लेकिन इवेंट से निकलते हुए कपल को भीड़ ने घेर लिया। पत्नी को भीड़ से बचाते हुए गुरमीत चौधरी चोटिल हो गए। गुरमीत चौधरी के पैर में लगी चोट की तस्वीर सामने आई है। कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां फैंस दोनों को साथ देखकर एक्साइटेड हो गए हैं। गुरमीत और देबीना के साथ तस्वीरें क्लिक कराने के लिए लोग बेताब हैं। नियोन स्टेटमेंट जैकेट-जींस में गुरमीत सुपर कूल दिखे। वहीं रेड साड़ी में देबीना बनर्जी की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। दोनों न्यू ईयर बैश के लिए किसी पार्टी में पहुंचते हैं। गुरमीत-देबीना सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ इवेंट से बाहर निकलते हैं। तभी फैंस की भारी भीड़ दोनों को घेर लेती है। कोई सेल्फी क्लिक करा रहा है, तो कोई दोनों से ऑटोग्राफ मांग रहा है। भीड़ के बीच कपल फंस जाता है। तभी अपनी पत्नी देबीना को प्रोटेक्ट करते हुए गुरमीत के पैरों में चोट लग जाती है। गुरमीत के पैरों में आई खरोच वीडियो में साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर कई लोग हैं जो गुरमीत को आइडल पति बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कईयों ने एक्टर की चोट का मजाक भी उड़ाया है। यूजर ने लिखा हे भगवान, कितनी ज्यादा चोट लगी है, इमरजेंसी में लेकर जाओ इसको यार, दूसरे ने लिखा 5 साल का बच्चा भी इतनी छोटी चोट को पब्लिकली नहीं दिखाता है। यूजर लिखता है इसे कहते हैं खुद का मजाक बनवाना। शख्स ने लिखा- अरे बाप रे… इमरजेंसी रूम में एडमिट करना होगा। बहुत भयंकर चोट आई है। डॉक्टर को बुलाओ कोई, सांस नहीं आ रही। दूसरे ने लिखा इतनी बॉडी बनाई और ये नाजुक कली जैसा शो ऑफ कर रहा है। लोगों का यही कहना है कि एक्टर को इतनी छोटी चोट को यूं पब्लिकली नहीं दिखाना चाहिए था। ट्रोलिंग के बीच गुरमीत के फैंस उनके बचाव में आए हैं और एक्टर की तारीफ की है। गुरमीत और देबीना की शादी 2011 में हुई थी। कपल की इस शादी से 2 बच्चे हैं। कपल की मुलाकात सीरियल रामायण के सेट पर हुई थी। दोनों ने शो में राम और सीता का रोल प्ले किया था। सेट पर शुरू हुआ उनका प्यार शादी के बंधन तक पहुंचा। कपल हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहा है। गुरमीत और देबीना टीवी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा हैं।
― Advertisement ―
न्यू ईयर पार्टी में भीड़ ने गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी को घेरा
