Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरन्यायालय के आदेश पर बरामद 70 बोरी चावल का होगी नीलामी

न्यायालय के आदेश पर बरामद 70 बोरी चावल का होगी नीलामी

जौनपुर धारा, जौनपुर। बरामद 70 बोरी चावल जिसकी मात्रा 41 कुंतल 47 किलो है। जो गोदाम प्रभारी रामपुर की अभिक्षा में रखा गया है। जिसकी बिक्री कर प्राप्त धन राशि को राजकीय कोष में जमा कराना है। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी के आदेश पर 30 अक्टूबर 2023 के अनुपालन में गठित समिति के माध्यम से नीलामी द्वारा उक्त खाद्यान्न का निस्तारण किया जाना है। समिति ने 03 नवम्बर के बैठक में उक्त खाद्यान्न की नीलामी हेतु 22 नवम्बर 2023 को रामपुर गोदाम पर नियत किया है। इच्छुक व्यक्ति फार्म जमा कर नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें निर्धारित प्रारूप पर नीलामी के प्रति भाग करने का आवेदन प्रस्तुत करना होगा तथा आवेदक के साथ धरोहर बैंक ड्राफ्ट जिला पूर्ति अधिकारी जौनपुर के नाम प्रस्तुत करना होगा। नीलामी प्रक्रिया के समाप्त होने के उपरांत जिसके पक्ष में नीलामी संपन्न होगी। उसकी धरोहर राशि छोड़कर अन्य व्यक्ति की धरोहर राशि वापस कर दी जाएगी। जिसके पक्ष में नीलामी संपन्न होगी। उसकी धरोहर राशि का समायोजन नीलामी राशि में किया जाएगा नीलामी हेतु आवेदन पर बैंक ड्राफ्ट नीलामी तिथि को नीलामी स्थल पर नीलामी प्रक्रिया की पूर्व जमा किया जाना होगा। नीलामी सम्पन्न होने के एक सप्ताह के अंदर नीलामी की संपूर्ण धनराशि निर्देशानुसार जमा कर खाद्यान्न प्राप्त कर लिया जाना होगा। नीलामी की राशि में कोई कर सम्मिलित नहीं है। यदि नीलामी के उपरांत उक्त खाद्यान्न पर किसी प्रकार का कर दिया होगा तो वह संबंधित व्यक्ति फार्म संख्या द्वारा देय होगी अधिग्रहित खाद्यान्न वितरण निरीक्षक हॉट केंद्र रामपुर की अध्यक्षता में है।

Share Now...