Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनेत्र परीक्षण शिविर ग्रामीणों के लिए है बेहद लाभदायक : ममता

नेत्र परीक्षण शिविर ग्रामीणों के लिए है बेहद लाभदायक : ममता

  • नेत्र जांच शिविर में 100 लोगों की हुई जांच

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली ग्राम में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को अम्बेडर समाज ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता व राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र यादव ने शिविर का उद्घाटन किया।इस दौरान शिविर में लगभग 100मरीज पहुंचकर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कराया। जांच के दौरान कुछ लोगों के आंख में कुछ ना कुछ कमियां मिलने पर चश्मा वितरण करने के साथ ही इलाज कराने के लिए परामर्श दिया गया और 16लोगों ने मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर उन्हें आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। इस बाबत मुख्य अतिथि ममता ने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभदायक है, क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण वे शहर जाकर आंखों की जांच नहीं करा पाते। शिविर में चित्रकूट के श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉ.जयदेव त्रिपाठी,डॉ कमल यादव, नागेन्द्र सिंह, विजय द्विवेदी, राकेश कुमार व आनंद कुमार ने मरीजों की जांच की और नि:शुल्क दवा,आई ड्रॉप वितरण किया। शिविर को सफल बनाने में एडो.समता बिंद, रामफेर शर्मा, सुभावती देवी, नीलम सरोज, गोविंद कुमार, देवेंद्र प्रताप, फौजी सुभाष यादव, अरविंद कुमार यादव, विनोद कुमार, अमित यादव जीतेंद्र कन्नौजिया, धर्मेन्द्र कुमार, पवन पाठक व गुड़िया राज ने अहम भूमिका निभाई।

Share Now...