जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में प्रात: 10बजे संत शिरोमणि रविदास एवं संत शिरोमणि न हरिदास महाराज जी सोनार की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास और संत शिरोमणि नरहरि दास सोनार का संपूर्ण जीवन विश्व को जातिवाद, ऊंच नीच, भेदभाव का घोर विरोध करता रहा। दोनों संतों ने श्रम के महिमाकर और अपने जीवन को तथा सोनार के पेशे को आध्यात्मिक प्रतीकों के रूप में प्रयोग किया जैसे शरीर को अंगीठी और आत्मा को सोना बताया। गोष्ठी को जि़ला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, जि़ला सचिव गामा सोनकर, प्रदेश सचिव महिला सभा ऊषा जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से हिसामुद्दीन शाह, जि़ला सचिव संतोष मौर्य मुन्ना, हवलदार चौधरी, रत्नाकर चौबे, श्रवण जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा, साहबलाल गौतम, सोनी सेठ, रवि यादव कृष्णकांत बिंद, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, राजेश यादव, नंदलाल यादव, शकील अहमद, राहुल त्रिपाठी, दिलीप प्रजापति, सुनील वासुदेव यादव, आसिफ शाह, पूनम यादव, राधिका यादव, शिवांगी यादव, रविन्द्र मौर्य, अमजद अंसारी रियाज खान, सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
निर्गुण, श्रम के महिमाकर, जातिवाद के घोर विरोधी थे संत रविदास : राकेश मौर्य



