जौनपुर धारा, बदलापुर। शैक्षिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं में ऐतिहासिक व भौगोलिक स्थितियों की जानकारी होती है। इसलिए उन्हें समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण के लिए शिक्षकों को ले जाना चाहिए। यह बातें खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को कही। वह क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बड़ेरी के 40 छात्र एवं छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण टीम को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण करने से बच्चों में सामान्य ज्ञान की वृद्धि भी होती है। बच्चों की टीम के साथ कम्पोजिट विद्यालय बड़ेरी के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव, सहायक अध्यापक देवव्रत चौहान, हरेंद्र प्रताप सिंह, मीरा यादव, गीता मिश्रा, विरेंद्र कुमार गये हैं। टीम का नेतृत्व एआरपी डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर के 50 छात्र छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बच्चों की टीम के साथ प्रधानाध्यापक उमेश चतुर्वेदी, शिक्षिका रानी सिंह, अनुदेशक राजेश कुमार कनौजिया तथा अनुचर मिठाई लाल गए हैं। छात्र-छात्राओं का यह दल अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर डायरी: गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
निपुण होने के लिए बच्चों का दल शैक्षिक भ्रमण पर रवाना
Previous article


