Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिःशुल्क सेवा देने का पर्व है कुम्भ : डॉ.अलका प्रकाश

निःशुल्क सेवा देने का पर्व है कुम्भ : डॉ.अलका प्रकाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। महाकुंभ 2025 में मेदांता हॉस्पिटल व कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में नि:शुल्क दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। गंगा आरती गंगेश्वर घाट सेक्टर 9, पर मेला प्रशासन अधिकारी डॉ.ज्ञान प्रकाश की उपस्थिति में आम जनमानस एवं गंगा सेवादूत तथा स्वच्छता कर्मी के स्वास्थ्य हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डॉ.सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक विनय कुमार पांडे एवं निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ.सुनील कुमार विश्वकर्मा द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की गई और बताया गया विगत दिवस उद्घाटन समारोह में पधारे डॉ.नरेश त्रेहन संस्थापक द्वारा विभिन्न हॉस्पिटल से सहयोग हेतु जोड़ते हुए अपने दिल्ली, लखनऊ की इकाई से मदद की बात कही और कहा कि हर संभव मदद की जाएगी। उक्त अवसर पर डॉ.सुनील विश्वकर्मा ने हृदयाघात के लक्षण एवं त्वरित जीवन रक्षक उपायों को आम जनता के साथ साझा किया साथ ही मेंटरिंग भारत के अनुपम प्रयास को सराहते हुए सभी डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ज्ञानस्थली फाउण्डेशन की ट्रस्टी द्वारा इस कार्यक्रम में महाकुंभ से संबंधित सनातन पर्व की किताबें व प्रतीक चिह्न देकर सभी का धन्यवाद दिया। पैथोलॉजी पर प्रकृति पैथोलॉजी के राधिका मौर्य, प्रबंधन स्टाफ़ में खुशबू तिवारी, रोहित सिंह, हितेश श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, फार्मेसी पर शुभम कुमार, बबिता, नर्सिंग स्टाफ में दीपाली, विपिन, कौशल, इमरजेंसी एम्बुलेंस में शुभम कुमार उपस्थित रहे।

Share Now...