Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बिहार के छपरा जिला निवासी मुख्य आरोपित को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। गत वर्ष 19सितम्बर को क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को बिहार के छपरा जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी उसका रिश्तेदार निजामुद्दीन बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता के बयान व मेडिकल मुआयना के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराएं बढ़ा दी थीं। पीड़िता के बयान के ही आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगर बीबीपुर निवासी मोहम्मद घूरे की पत्नी शैरुन्निशां व पुत्र शमीम को भी मुकदमे में सह आरोपित बनाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने टीम के साथ मिले सुराग पर सुबह वांछित आरोपियों शमीम व उसकी मां शैरुन्निशां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, मुकेश कुमार सिंह व महिला कांस्टेबल पूनम थीं।

Share Now...