Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनागरिकों ने दी विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

नागरिकों ने दी विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,सोनभद्र। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में यात्रियों की मौत पर पुरे देश में गहरा शोक व्याप्त है। शुक्रवार को डाला नगर स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में शोकसभा आयोजित की गई व स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया गया कि उक्त विमान हादसे में चालक दल सहित भारतीय नागरिक, ब्रिटिश, पुर्तगाली व कनाडाई नागरिक एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। यह हादसा देश व विदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। इस मौके पर मुकेश जैन, लल्लू प्रसाद, राजमणि पाठक, गुड्डू पटेल, मनोज चौरसिया, भोला यादव, बिनोद पाठक, निर्भय चौधरी उर्फ कुंजू, एवं रिशु कुमार आदि लोग मौजूद रहे। सभा के दौरान सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Share Now...