Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरनहर किनारे हत्या कर फेंका गया युवक का मिला शव

नहर किनारे हत्या कर फेंका गया युवक का मिला शव

  • डॉग स्क्वायड नहीं दे सका सुराग, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
  • नहीं हो सकी मृत युवक की पहचान, पुलिस छानबीन में जुटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गाँव स्थित शारदा सहायक बाबतपुर रजवाहा नहर में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के जांच पड़ताल में शरीर पर चोट के निशान होने व हाथ पैर बंधे होने से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। खबर लखने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

दीपापुर गाव स्थित शारदा सहायक बाबतपुर रजवाहा नहर में एक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी दीपापुर प्रधान उमेश दुबे (दरोगा) ने पुलिस को फोन कर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चारों तरफ से घेरकर डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीम को जानकारी दी, वहीं घंटो बाद डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल करने बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है और मृतक के मुंह पर व पीठ पर गंभीर चोट लगने से शव लहूलुहान था और हाथ पैर बंधा हुआ था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव देखने से ऐसा लग रहा है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या कर शव को नहर में एक किनारे फेंका गया देखा गया। क्षेत्र में इस तरह शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जब तक पहचान नहीं हो जाती तब तक छानबीन अंधेरे में तीर चलाने जैसा होगा।

Share Now...