Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनशीला पदार्थ बनाने वाले गैंग का भण्डाफोड़, तीन गिरफ्तार

नशीला पदार्थ बनाने वाले गैंग का भण्डाफोड़, तीन गिरफ्तार

  • सबसे ज़्यादा हरियाणा और मुंबई में होती थी सप्लाई
  • नगदी, मादक पदार्थ बनाने की सामग्री और एक चार पहिया वाहन बरामद

जौनपुर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बनाने व तस्करी करने वाले अंतरप्रांतीय गैंग के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से एमडीएमए बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस एमडीएमए की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड रुपए बताई जा रही है। थाना बरसठी पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी व गामा की संयुक्त टीम को यह कामयाबी मिली है। मंगलवार को एसपी डॉ.कौस्तुभ ने मीडिया को अभियुक्तों के बारे में जानकारी दी। अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। 27अक्टूबर की शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली स्थित एक घर में अवैध रूप से एमडीएमए का निर्माण किया जा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन अभियुक्तों को उनके घर से अवैध रूप से एमडीएमए बनाते हुए गिरफ्तार किया। जहाँ से पुलिस ने एमडीएमए बनाने की सामग्री एक किलो लोवा पाउडर, 1.5 किलो कास्टिक सोडा, 6 किलो ब्लैक पेपर, रैपर सफेद 500 ग्राम जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड रुपए, नगदी 110000 रुपए, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व एक स्विफ्ट डिजायर कार कर बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इस समय इस टीम का मुख्य सरगना अभीत तिवारी है जो पूर्व में गुड़गांव थाना डीएलएफ टी एच. 3 गुड़गांव से 1 मार्च 2025 एमडीएमए में जेल जा चुका है। इस गैंग के सदस्य संदीप तिवारी, घनश्याम सरोज, लवी शंकर मिश्रा व संजय सिंह अभी भी जेल में निरुद्ध है। अभियुक्त अभीत तिवारी द्वारा बताया गया कि मुझे एमडीएमए बनाने का ज्ञान मेरे चाचा संदीप तिवारी जो केमिकल्स इंजीनियरिंग किए हैं, उन्होंने ही बनाने का फार्मूला मुझे बताया था। मैं भी मैकेनिकल से पॉलिटेक्निक किया हूं। मै एमडीएमए बनाकर ज्यादातर सप्लाई मुंबई, हरियाणा में करता हूं। जौनपुर में भी कुछ खास व्यक्तियों को सप्लाई देता हूं। अभियुक्तों के पास से 110000 रुपया नगद और चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में संतोष तिवारी पुत्र स्व. लालजी तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी, अभीत तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी और अंकित तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में देवानंद रजक प्र. नि. बरसठी मय टीम, रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट मय टीम, तरुण कुमार श्रीवास्तव प्रभारी गामा मय टीम, अनिल कुमार एसओजी मय टीम और मनोज ठाकुर प्रभारी सर्विलांस टीम के साथ शामिल रहे।

Share Now...