Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशजौनपुर। डॉ.दिनेश चन्द्र ने 18मार्च को आयोजित बैठक में किसानों के हित में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...
Homeअपना जौनपुरनवरात्र के पहले दिन शीतला धाम में उमड़ी आस्था की भीड़

नवरात्र के पहले दिन शीतला धाम में उमड़ी आस्था की भीड़

  • चैत्र नवरात्र आरंभ, चौकिया माता मंदिर में दर्शन को उमड़े हजारों भक्त

जौनपुर। शीतला धाम चौकिया माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह करीब 4:30बजे मंगला आरती के साथ ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जो पूरे दिन बनी रहीं। आरती के तुरंत बाद से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई। जिले के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दर्शन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। माता रानी के दरबार में भक्त माला, फूल, नारियल और चुनरी चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। कई श्रद्धालु व्रत रखकर विशेष पूजा में शामिल हो रहे हैं। शाम के समय मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई। मंदिर के पुजारी के अनुसार, नवरात्र के नौ दिनों तक विशेष पूजा, आरती और भंडारे का आयोजन निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी को सुगमता से दर्शन का लाभ मिल सके।

चैत्र नवरात्र श्रद्धा व भक्ति के साथ शुरू

नगर के श्री माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को विधि-विधान से कलश स्थापना कर माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ नौ दिवसीय महापर्व का शुभारंभ हुआ। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और  ‘जय माता दीÓ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यजमान रविकांत जायसवाल एवं उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ट्रस्टीगण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आगामी दिनों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share Now...