Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनकल कराते हुए पकड़े जाने पर आरोपी जायेंगे जेल : डीएम

नकल कराते हुए पकड़े जाने पर आरोपी जायेंगे जेल : डीएम

  • यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अहम बैठक में शिक्षा माफिया पर प्रशासन ने कसी नकेल
  • परीक्षा केंद्र के आसपास नहीं पटकने पाएगा कोई भी अभिभावक
  • नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम ने दिया सख्त निर्देश
  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में परिषदीय बोर्ड परीक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोठी सभागार में परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां को लेकर समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कराया गया। जिसमें जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह ने नकल विहीन परीक्षा कराने पर सख्त निर्देश दिया और कहा की नकल कराते हुए पकड़े जाने पर संस्थान व प्रबंधन दोषी परीक्षक जेल जाएंगे और गाड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2026 की समीक्षा बैठक प्रशिक्षण में जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने  समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट,  केंद्र व्यवस्थापक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं सचल दस्ता कंट्रोल रूम प्रभारी को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी  बोर्ड की 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। नकल विहीन परीक्षा कराई जाए । परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही ना की जाए, जिस भी केंद्र पर नकल कराते हुए परीक्षक केंद्र व्यवस्थापक या प्रबंधक दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और शासन के मनसा अनुसार  जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने परीक्षा तैयारी की समीक्षा की और उनकी आवश्यकताएं भी जानी और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा की परीक्षा केंद्र में छात्राओं की चेकिंग गेट पर महिला शिक्षक से कराया जाए। इसके अलावा छात्रों की पुरुष चेकिंग करेंगे। जो भी समस्याएं हैं वह कंट्रोल रूम को प्रेषित करेंगे। विषय से संबंधित परीक्षा उस विषय के शिक्षक परीक्षक नहीं बनेंगे। इसके बाद स्ट्रांग रूम में चार डबल लॉक अलमारी की व्यवस्था परीक्षा शुरू होने से पहले हो जाएगी। जबकि चौथा लाकर रिजर्व रहेगा ।वह बिना अनुमति के नहीं खोला जाएगा । कुल 206 परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स व पेपर ले जाने के लिए इस स्कार्ट पुलिस की सुविधा सबको दी गई। केंद्र से 1 किलोमीटर दूर तक फोटो कॉपी स्कैनर मशीन की दुकान बंद रहेंगे और कोई धन प्रदूषण नहीं होगा। परीक्षार्थियों से वाहन अधिक किराया वसूल करते हुए पाएंगे तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।  13 संवेदन अति संवेदनशील केंद्र है । जिस पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व जिलाधिकारी की स्वयं निगरानी होगी। सचल दस्ते में दो पुलिस शामिल रहेंगे। साहित्यिक हिंदी और सामान्य हिंदी पर विज्ञान और कला संकाय के विद्यार्थियों को जांच पर रखकर पेपर दिया जाए। ओएमआर सीट कवर पेज रोल नंबर भरने में परीक्षक छात्रों की मदद करेंगे जिससे कोई टूट ना हो। अगर त्रुटि होती है उन्हें दूसरा सीट उपलब्ध कराया जाए। 

पैकेट बंद नाश्ते को शिक्षकों ने फेंका

जौनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा समीक्षा बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम मे तीन दर्जन शिक्षकों को नाश्ता का पैकेट फेक दिया गया। जिसमें पूरी सब्जी और एक लड्डू रखा गया था। अधिकतर लोग ने उसे खा लिया। लेकिन कुछ लोगों को वह ठीक नहीं लगा, उसे फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें तीन दर्जन से अधिक लोगों ने बाउंड्री के बाहर नाश्ते को फेंक दिया, और कहा कि नाश्ते में महक आ गई है और गुणवत्ता नहीं है। वहीं कुछ लोगों को पीने की पानी की समस्या भी हुई पानी व नाश्ता भी समाप्त हो गया था।

Share Now...