Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशनईम कादरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, धर्म परिवर्तत का...

नईम कादरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, धर्म परिवर्तत का मामला

वाराणसी। बुधवार को धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में डॅा.नईम कादरी को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिंगरा क्षेत्र के डँ.नईम कादरी पर महिला ने मतांतरण कर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

शेख सलीम फाटक नई सड़क क्षेत्र में राहत दवाखाना चलाने वाले कथित बाबा के पास दस साल पहले महिला दवा कराने गई थी। इसके बाद से ही बाबा का उसके घर आना जाना शुरू हो गया था। आरोप लगाया कि 27 जुलाई को कथित बाबा ने घर आकर मारपीट की और अपनी बेटी का निकाह कराने के लिए दबाव डालने लगा था। एसीपी भेलूपुर डा.ईशान सोनी के अनुसार धर्म परिवर्तन संबंधी धाराओं में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला ने कहा कि बाबा उसे काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और उसके परिवार पर भी दबाव डाला। महिला का आरोप है कि वह बेटी के जवान होने की वजह से निकाह कराने के साथ ही बेटे का भी मुसलमानी कराने की बात कहता रहता था। आरोप है कि निकाह नहीं कराने पर उसके पति को भी गोली मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही पति से भी उसने मारपीट की है। इस मामले में महिला ने सिगरा पुलिस थाने में  बुधवार को ही शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डा. नईम कादरी को बुधवार की रात तक गिरफ्तार कर लिया था। रात में ही आरोपित से पूछताछ कर इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Share Now...