मुंगराबादशाहपुर। साहबगंज स्थित शक्तिपीठ मां काली मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। कथा वाचिका सुश्री प्रज्ञा जी (वृंदावन) ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन किया, श्रद्धालु ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीÓ भजनों पर झूम उठे। कथा के दौरान सुश्री प्रज्ञा जी ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कंस के अत्याचारों, पृथ्वी की प्रार्थना और भगवान के अवतार की प्रेरक कथा सुनाते हुए नरसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम और श्रीकृष्ण अवतार का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार पूर्णावतार माना जाता है, जिसने संसार को नीति, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर ‘पाजी नाम हदीरा ऐसे हीरा रतनवां दे द, राजा जी खजनवा दे द…Ó जैसे भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। कथा के दौरान जैसे ही बाबा वासुदेव टोकरी में बाल गोपाल को लेकर पंडाल में पहुंचे, वातावरण जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर लक्ष्मी, प्रिया ऊमरवैश्य, पुष्पा, जानवी, पूजा जायसवाल, अर्चना सिंह, सावित्री, गुड़िया और नगीना समेत महिलाओं ने ‘जुग-जुग जियसु ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो… ‘, ‘आज नंद के घर जन्मे कृष्ण कन्हैया… ‘, ‘नंद के आनंद भयो…Ó जैसे सोहर गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, श्यामलाल, पंकज केसरी, राहुल सोनी, सुनील केसरी और भोलाकसौधन ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मनोज ऊमरवैश्य, उमाकांत केसरी, मनोज जायसवाल, पवन ऊमरवैश्य, गुड्डू सिंह, भारत लाल, सौरभ जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
नंद के घर आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु



