Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरधोखाधड़ी व ठगी के मामले में पुलिस ने सात को दबोचा

धोखाधड़ी व ठगी के मामले में पुलिस ने सात को दबोचा

जौनपुर। सरायख्वाजा, सर्विलांस व स्वाट की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से विज्ञापन देखकर धोखाधड़ी करने वाले गैंगेस्टर एक्ट के वांछित व 10हजार रूपये का इनामिया सहित 07 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 4200/- रुपये नगद, 01मोबाइल, 01 अपाचे मोटर साईकिल बरामद की गई।

बीते माह २१ जून को सचिन कुमार मिश्र पुत्र मुनेश्वर निवासी ग्राम चरवा चायल थाना चरवा कौशाम्बी ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि फेसबुक पर ट्रैक्टर खऱीदने का विज्ञापन देखकर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति के बताये हुए पते पर आदमपुर पुलिया के पास बगल में पहुंचा जहां पर कुल 07-08 लोग मिले ट्रैक्टर दिखाने के नाम पर 50-50हजार कुल 01 लाख रुपये  आनलाईन ले लिया और कहा कि आपको ट्रैक्टर लाकर दिखा रहे है और लेने गये फिर आये नही, इन लोगो ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर मेरा 01 लाख रुपया हड़प लिया। वहीं दूसरी घटना 19जुलाई को विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी ग्राम कैथवल थाना खीरी जनपद प्रयागराज ने तहरीर देकर बताया कि आनलाईन भैस बेचने का विज्ञापन देखा था और  विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नम्बर से वार्ता कर 18जुलाई को ग्राम छुंछा सिवान थाना सरायख्वाजा में पहुंचा था जहाँ पर 02 लोग मिले और उन्होने भैंस दिखाने से पहले मुझसे 02लाख रुपये मांगा और कहा कि चलो भैस दिखाये उसके बाद वे लोग मुझे कुछ दूर ले गये जहां पर 05व्यक्ति और मिले उन्होने कहा 01लाख और रुपये दो मैने पैसा देने में असमर्थता जाहिर की तो उन्होने कहा क्यूआर कोड के माध्यम से परिवार व रिस्तेदारो से पैसा मंगवाने का दबाव बनाया नही मंगा पाने के बाद 07 व्यक्तियों नें मुझे गाली-गलौज करते हुए मारा-पीटा और धमकी दी। दोनों में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में अपराधियों की तलाश में थे कि इसी दौरान सूचना के आधारा पर कुत्त्तूपुर चौराहे  मंदिर सरायाख्वाजा पुलिस ने घेराबन्दी कर मौके पर पांच लोगों को पकङ लिया गया। पुलिस टीम ने लगभग 02.10बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे ले लिया, व्रही लगभग 10मिनट बाद एक सफेद आपाचे पर सवार दो व्यक्ति आकर रुके और सङक से उतर कर मन्दिर मे घुस गए पुलिस ने उन्हे भी दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4200/-रुपये नगद, 01 मोबाइल, 01अपाचे मोटर साईकिल बरामद की गयी, राहुल यादव की तलाशी से एक मोबइल व 1000रुपया बरामद हुए। अभियुक्तों में जितेन्द्र यादव पुत्र राम अजोर यादव जनपद प्रतापगढ, विद्यासागर प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति जौनपुर, विकाश प्रजापति पुत्र शिवकुमार प्रजापति जौनपुर, अरविन्द वर्मा पुत्र कृपाशंकर वर्मा जौनपुर, आलोक यादव पुत्र जीतबहादुर यादव, धनन्जय यादव पुत्र स्व0 संग्राम यादव, राहुलयादव पुत्र रामबली यादव शामिल रहें। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, सर्विलांस टीम सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Share Now...