- अहिल्याबाई होलकर के समय किसानों पर किसी भी तरह का जुल्म नहीं होता था : गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर धारा,जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे अहिल्याबाई होलकर के जयंती पर विधानसभा जौनपुर के पंचायत प्रतिनिधि की संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एव बंदे मातरम गीत गाकर की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, समाज और संस्कृति के संरक्षण व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कार्य करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के समय किसानों पर किसी भी तरह का जुल्म नहीं होता था और उन्हें काफी अधिकार भी मिले हुए थे उनकी बनवाई सड़कें चौड़ी होती थी और उनके किनारे पेड़ भी होते थे। मल्हनी विधानसभा मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष गाजीपुर सुनील सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है उन्हें एक वीरांगना और शासक के साथ सामाजिक सुधारक के रूप में याद किया जाता है। विधानसभा मुंगराबादशाहपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापर कविता पटेल ने कहा कि पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक कई मंदिरों का जिर्णोद्धार कराया प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था, आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य व पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने दी।