Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनधमाकेदार एक्शन के साथ देशभक्ति का डोज लेकर आएगी फिल्म वेलकम-3

धमाकेदार एक्शन के साथ देशभक्ति का डोज लेकर आएगी फिल्म वेलकम-3

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘वेलकम’ के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया है कि ‘वेलकम 3’ का प्लान और टाइटल तैयार है। फिरोज ने ये भी बताया कि शूट कबसे शुरू होने वाला है और इस हिट फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट में देशभक्ति का भी डोज होने वाला है।

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर स्टारर ‘वेलकम’ 2007 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के साथ-साथ जनता में भी बहुत पॉपुलर हुई थी। मीम्स की दुनिया में आज भी इस फिल्म की कंटेंट वैल्यू जबरदस्त है। इसका सीक्वल 2015 में आया जिसमें जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, नसीरुद्दीन शाह और डिंपल कपाड़िया थे. नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने इसमें भी उदय शेट्टी और मजनू भाई बने नजर आए थे। फिरोज नाडियाडवाला ने ‘वेलकम 3’ को लेकर अपने जो प्लान बताए है वो बहुत एक्साइटिंग हैं। ये तय लग रहा है कि इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म को वो बहुत ग्रैंड बनाने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिरोज ने बताया कि उनकी इस फ्रैंचाइजी में तीसरी फिल्म का टाइटल ‘वेलकम टू द जंगल’ होने वाला है। कास्ट के बारे में बात करते हुए फिरोज ने कहा, ‘इसमें एक बड़ी स्टार कास्ट होगी। सभी मेन किरदार एक्शन करते दिखेंगे, जिसमं एक्ट्रेसेज भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी के बारे में फिरोज ने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी वो जोरदार कॉमेडी और एंटरटेनमेंट होगा जिसके लिए इस फ्रैंचाइजी को जाना जाता है। मगर इसके साथ ही ये मिलिट्री एक्शन के बैकग्राउंड पर होगी। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में एक्शन बहुत बड़ा होगा। हम ‘हुये’ हेलिकॉप्टर इस्तेमाल करने वाले हैं। इसकी प्रोडक्शन वैल्यू और भव्यता ऐसी होगी जो इंडियन सिनेमा में अभी तक नहीं देखा गया है। फिरोज ने बताया कि वेलकम 3 में देशभक्ति का टच भी होगा और इसमें इमोशंस भी होंगे। वो फिल्म के लिए असली एक्स-मिलिट्री लोगों को लेकर आ रहे हैं जो बंदूकें, Rझ्उ और मिसाइल वगैरह हैंडल करना बताएंगे। शूट की लोकेशन के बारे में फिरोज ने बताया, ‘इसे या तो जम्मू और कश्मीर यूरोप के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा, जहां घने जंगल हैं। तो ये सब शूटिंग के समय के मौसम और टाइम पर डिपेंड करेगा। फिरोज ने कहा कि इतने ग्रैंड स्केल पर फिल्म बनाने के बावजूद वो स्क्रिप्ट और दूसरे महत्वपूर्ण फैक्टर्स से समझौता नहीं करने वाले। उन्होंने कहा कि ‘पैसे से बड़ी फिल्म तो बनाई जा सकती है, लेकिन इससे बेस्ट फिल्म बनाने में कोई मदद नहीं मिलती। फिरोज ने कहा कि वो बेस्ट फिल्म बनाना चाहते हैं। फिल्म का शूट कब शुरू होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए फिरोज ने बताया, ‘उम्मीद है कि अगले साल हम फ्लोर्स पर होंगे। दिलचस्प बात ये है कि फिरोज ही ‘हेराफेरी’ प्रâैंचाइजी के भी प्रोड्यूसर हैं, जिसमें अब अक्षय कुमार के नहीं होने के खबरें हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय से शुरू हुई फ्रैंचाइजी में, धमाकेदार एक्शन आने के बाद वो अक्षय को वापिस लाने की कोशिश करते हैं या नहीं।

Share Now...