Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो मौतों के बाद प्रशासन की टूटी निद्रा

दो मौतों के बाद प्रशासन की टूटी निद्रा

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। ऐसे में इन पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसान रात-दिन अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी जानवर उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नही अब तो ये आवारा पशु इतने आक्रामक हो गये है कि राह चलते लोगो को घायल व जान से भी मार दे रहे है। बीते दिनों विकास खण्ड शाहागंज सोंधी अंतर्गत ग्राम सभा अब्बोपुर में एक वृद्धा व पोरई खुर्द गाँव में एक वृद्ध की आवारा पशुओं के हमले से घायल होकर जान गवाना पड़ गया।जिसके चलते प्रशासन अपनी चिर निद्रा से उठ कर गुरुवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विपिन सोनकर व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने कस्बे के सोंधी वार्ड से तथा मार्किट के अलग स्थानों से सात पशुओ काे पकड़ कर सिधाई स्थित गौशाला में भेज दिया है। किंतु यह कार्यवाही ऊँट के मुह में जीरा मात्र है। क्योंकि अभी नगर क्षेत्र में ही इनकी तादात सैकड़ो में है। जनता जनार्दन ने कहा कि इस तरह की कार्यवाही यदि लगातार एक सप्ताह तक चल जाये तो किसानों व आम नागरिको में काफी राहत हो जाएगी।

Share Now...