जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवा गांव के मुशहर बस्ती में डायरिया के चपेट में आने से दो बच्चियों के मौत के बाद देर रात दादी ने भी दम तोड दिया। जिससे मुशहर बस्ती में मातम छा गया। विकासखण्ड मछलीशहर के भटहर गांव में अभी चार मुशहर बच्चों की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि भटहर गांव से 6 किलोमीटर दूर पर स्थित बसेरवा गांव में मुशहर बस्ती में डायरिया से दो बच्चियों की मौत हो जाती हैं। बच्चियों के दवा करवानें के दौरान दादी बसंती देवी पत्नी रामखेलावन उम्र 65वर्ष डायरिया के चपेट में आने से भदोही जनपद के सुरियावां में इलाज चलने के दौरान देर रात्रि मौत हो जाती हैं। जिससे एक बार फिर मुशहर बस्ती में कोहराम मच गया है। बता दें कि 1माह के दौरान कुल सात जान मुशहर बस्ती से जा चुकी है। जिसमें 6 बच्चे और एक बुजुर्ग महिला है। स्वास्थ्य विभाग ने बिमारी का कारण दूषित पानी का सेवन करना बताया है। जबकि देखा जाए तो इसका जिम्मेदार कहीं न कहीं जिम्मेदार अधिकारी ही है, जो इन गरीब मुशहर समुदाय के लोगों को अनदेखा करते हैं और जब कहीं बड़ी घटना घट जाती है तो फिर उल्टे-सीधे बयानबाज़ी देकर अपना पलड़ा झाड़ते नजर आते है।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
दो बच्चियों के बाद बुजुर्ग महिला की भी हुई मौत

Previous article
Next article


