Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदोस्तों संग तालाब में नहाने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत

दोस्तों संग तालाब में नहाने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत

  • पिता का तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो चुका है देहान्त

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव में दोस्तों के संग नहाने गए दो सगे भाइयों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। नयनसंड निवासी स्व.धीरज राय के दो पुत्र ओम राय 13साल अर्जुन राय 11साल मंगलवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ दशरथा गांव में स्थित पोखरे पर खेलते समय नहाने चले गए। जहां पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले चले गये और डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोस्तों के शोर मचाने पर बगल में क्रिकेट खेल रहे युवक भागकर मौके पर पहुचे तथा ओम राय को बाहर निकाला जबकि अर्जुन राय गहरे पानी में पोखरे की तलहटी में चला गया था। जिसे युवको ने लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद बाहर निकालने में सफलता पाई।  मौके पर पहुंचे गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय ओम राय को तुंरत अपने सरकारी जीप से लेकर चोरसंड सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोडी देर बाद अर्जुन को भी लेकर ग्रामीण सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी है। घटना के पश्चात गांव में कोहराम मच गया। जबकि मां प्रियंका राय का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Share Now...