Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलदूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को झटका

दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को झटका

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाना है। टीम इंडिया इस सीरीज़ में 0-1 से पीछे है और अब उसकी नज़र वापसी करने पर है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि शार्दुल ठाकुर की फिटनेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले वनडे में शार्दुल ठाकुर को बॉलिंग के दौरान काफी दिक्कत हो रही थी और क्रैम्प आ रहे थे। ऐसे में दूसरे वनडे में वह खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है। क्योंकि वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज भी होनी है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं उठा सकता है। यही वजह है कि शार्दुल ठाकुर को दूसरे वनडे में आराम मिल सकता है, अगर ऐसा होता है तो भारत को प्लेइंग-11 में बदलाव करना होगा और यहां पर जम्मू के तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक को खेलने का मौका मिल सकता है। उमरान मलिव्ाâ ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 3 वनडे खेले हैं, इनमें उनके नाम 3 ही विकेट हैं। उमरान ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में अपना डेब्यू किया था। ऐसे में यह पहली बार होगा जब वह कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेंगे और बाकी सीनियर खिलाड़ी भी प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। अगर पहले वनडे मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने हर क्षेत्र में बुरा प्रदर्शन किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 186 ही रन बनाए थे, टीम इंडिया के बॉलर्स ने यहां कुछ मेहनत की और बांग्लादेश के 9 विकेट झटके, लेकिन बॉलर्स आखिरी विकेट नहीं झटक पाए और बांग्लादेश अंत में एक विकेट से मैच जीत गया।

Share Now...