Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदूरदराज केंद्रों पर जाने से कर कतराती हैं उड़ाका दल की टीमें

दूरदराज केंद्रों पर जाने से कर कतराती हैं उड़ाका दल की टीमें

  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इर्द-गिर्द केंद्रों पर पूरी करते हैं प्रक्रिया

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए चल रही उड़ाका दल की टीमें दूरदराज केंद्रों पर जाने से कतराते हैं। वह विश्वविद्यालय के इर्द-गिर्द परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं। हालांकि नकल की शिकायतें नहीं मिली।गाजीपुर जिले की उड़ाका दल की टीमें पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो रही है। स्नातक व स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 24जनवरी से चल रही हैं। लगभग 40फीसदी परीक्षाएं समाप्त हुई हो चुकी हैं। परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए जौनपुर-गाजीपुर में दो-दो टीमों का गठन किया गया। वह बकायदे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कर रही हैं। जौनपुर जिले में 2 टीमें हैं। जो शहर मुख्यालय से लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आसपास कालेजों का निरीक्षण कर अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। जबकि दूरदराज केंद्रों पर जाने से कतरा रहे हैं। दूरदराज सीमावर्ती इलाकों में नकल की भी शिकायतें मिली है। गाजीपुर में जिला मुख्यालय के इर्द-गिर्द ही उड़ाका दल टीमें चलकर टीएडीए कम खर्च में मेंटेन कर रही हैं। हालांकि काफी केंद्रों पर परीक्षाओं में कड़ाई भी देखी गई है। क्योंकि आसपास के केंद्रों पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों का आने-जाने का डर बना रहता है। गाजीपुर में नकल की शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन वहां जिला मुख्यालय के इर्द-गिर्द सिटी में टहल रहे हैं। नाम छापने की शर्त पर शहर का एक बड़े कॉलेज के केंद्राध्यक्ष ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में उड़ाका दल टीमें नहीं जा रही हैं। वह सिर्फ शहर व विश्वविद्यालय के आसपास के कालेजों में अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इसलिए सीमावर्ती इलाकों के कालेजों में नकल की भी शिकायतें मिली।

Share Now...