Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदुर्घटना में मृत लेखपाल के घर पहुंचे तहसील अधिकारी, जताई संवेदना

दुर्घटना में मृत लेखपाल के घर पहुंचे तहसील अधिकारी, जताई संवेदना

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय तहसील में तैनात लेखपाल विवेक यादव की ट्रेन दुर्घटना में मौत के बाद सोमवार को तहसील प्रशासन उनके पैतृक गांव कल्याणपुर, थाना महराजगंज पहुंचा। उप जिलाधिकारी डॉ.योगिता सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार सहित कई अधिकारी व लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विवेक यादव का शव रविवार को प्रतापगढ़ के नीमागोपालपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस के अनुसार, उनकी मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share Now...