Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरदुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियांमऊ बाजार के समीप वाराणसी खनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सोमवार तीन बजे बाइक के धक्के से वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गयी। शाम को इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव निवासिनी शारदा पत्नी हवलदार ने थाने पर लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाई है कि 60वर्षीय सासु संतरा देवी बाजार से घर जा रही थी। घटना स्थल के समीप पहुँची थी तभी नौपेड़वा की तरफ से तेजगति से आ रहा बाइक सवार सासु संतरा को जोरदार धक्का मार दिया। गम्भीररूप से घायल सासु को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। उधर मौका देख बाइक सवार फरार हो गया।

Share Now...