Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदुर्गन्ध और बीमारियों की आशंका से परेशान वार्डवासी, नगर पंचायत से की...

दुर्गन्ध और बीमारियों की आशंका से परेशान वार्डवासी, नगर पंचायत से की सफाई की मांग

सोनभद्र।दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित स्टेशन रोड पर स्थित गैस एजेंसी के पास लंबे समय से फेंके जा रहे मीट व मछली के अपशिष्ट पदार्थों से उत्पन्न दुर्गन्ध ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार उठती तीव्र बदबू से वार्डवासी परेशान हैं और क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार वार्ड के सभासद सहित नगर पंचायत के अन्य जिम्मेदारों से शिकायत की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वार्डवासियों का आरोप है कि नगर के कुछ मीट और मछली विक्रेता रात के अंधेरे में अपने दुकानों के अवशेष पदार्थों को इस स्थान पर फेंक जाते हैं, जो सड़कर बदबू फैलाते हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि मांसाहारी अपशिष्ट को खाने के बाद आवारा कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। कई बार ये कुत्ते राह चलते बच्चों व बुजुर्गों के पीछे दौड़ चुके हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है। कुछ लोगों ने तो किसी तरह खुद को कुत्तों के हमले से बचाया है। वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस स्थान की सफाई कराई जाए तथा मीट व मछली व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि वे अपने अवशेष पदार्थ रिहायशी क्षेत्रों में न फेंकें। 

Share Now...