Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

गृहस्थ आश्रम सबसे अच्छा आश्रम : पंकज महाराज

जौनपुर।बदलापुर खुर्द के गोरिया मन्दिर व निर्माणाधीन पानी की टंकी कनकपुर के पास पहुंचे सन्त पंकज महाराज ने सत्संग समारोह में अपने सम्बोधन में...
Homeअपना जौनपुरदीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई युवती

दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई युवती

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोमवार की सुबह लपरी गांव में लगभग 5:30बजे घर का दीवार गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय ले गए अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि लपरी गांव निवासी सत्यपाल 48वर्ष की पुत्री मेनिका 20वर्ष सोमवार की सुबह लगभग 5:30बजे पुराने खंडहर घर में शो रहे थे कि रात में ज्यादा बारिश होने से दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से मेनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके पिता ने एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लगभग 10साल पहले सत्यपाल की पत्नी गंभीर बीमारियों से मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उन्होंने अपने तीन बेटो और एक बेटी की मजदूरी करके गुजर बस कर रहे थे। जिसमें दो बेटो की शादी कर दिए और सबसे छोटा बेटा दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम कर रहा था। लगभग छ: महीने पहले उसके सबसे छोटा पुत्र कुलदीप की भी दिल्ली में मौत हो गई। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा कि आज सुबह घर की दीवार गिरने से पुत्री मेनिका गंभीर रूप से घायल हो गई अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों से पता चला है कि सत्यपाल मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम प्रधान और ब्लॉक का चक्कर काटते रहे। लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने कहा कि इनको सरकारी आवास मिलना चाहिए लेकिन सत्यपाल प्रधान के घर और ब्लॉक का चक्कर काटते-काटते आश्वाशन के बाद भी आज तक निराश होना पड़ा।

Share Now...