― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरदिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल लहराते हुए युवक को दौड़ाया

दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल लहराते हुए युवक को दौड़ाया

पीड़ित जान माल की गुहार लेकर पहुँचा थाने

जौनपुर धारा, केराकत। सर्किल के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत अमिलिया ग्राम के पवन बहादुर सिंह द्वारा चन्दवक थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया कि ग्राम का ही एक हिस्ट्रीशीटर प्रद्युम शर्मा मेरे खेत के बगल खलिहान की जमीन से मिट्टी का खनन अपने भाई के साथ कर रहा था। विरोध करने पर पीड़ित को गाली देते हुए पिस्टल तान दौड़ा लिया जिसपर अपनी जान बचाते हुए पीड़ित घर आया। वहां भी प्रद्युम शर्मा पहुंचा और जान से मारने की धमकी दे रहा था कि लोग इकट्ठा हो गये वीडियो बनाने लगे तो वह अमलहट बाबा मंदिर की तरफ भाग गया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर के आगे मेरी पाही है जहां उसे आना जाना पड़ता है। इस कारणवश चन्दवक थाना प्रभारी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इस बाबत थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कार्यवाही हो रही है जल्द मामले का निस्तारण किया जाएगा।

Share Now...