― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरदिनदहाड़े सरसों काटने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म दुष्कर्मी गिरफ्तार

दिनदहाड़े सरसों काटने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म दुष्कर्मी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अलीशापुर में दिनदहाड़े एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है घटना के विषय में बताया जाता है कि विगत सोमवार के दिन 9:00बजे के करीब उक्त गांव की एक किशोरी अपने घर से थोड़ी दूर बिंद बस्ती के पास स्थित एक खेत में सरसों काटने गई थी। जिस खेत में वह सरसों कट रही थी उसी खेत के बगल बड़े लाल बिंद का मकान है जिसका पिछला दरवाजा खेत की तरफ खुला हुआ है। जिसके सामने किशोरी ने सरसों काटा जा रहा था। उसी समय बड़े लाल बिंद का नाती किशन बिंद अपने घर का पिछला दरवाजा खोलकर किशोरी को किसी बहाने घर में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद खून से लथपथ किशोरी अपने घर पहुंची और अपने कपड़े उतार कर धोने लगी तभी उसकी भाभी कपड़े देखकर पूछने लगी की कपड़ों में खून कहां से लगा है और तुम्हारे शरीर से क्यों खून निकल रहा है। वह सब कुछ पूछने का प्रयास कर रही थी कि किशोरी बेहोश हो गई। उसके हाथ पांव कांपने लगे उसके माता-पिता उसे समय घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर मौजूद अन्य परिजन उसे गुलजार गंज बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। उक्त चिकित्सक करीब 2घण्टे तक इलाज किया फिर भी उसका रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। तब चिकित्सक ने परिजनों को बुलाकर बताया कि उसके साथ किसी ने गलत काम किया है। तब मौके पर मौजूद परिजनों के होश उड़ गए दबाव देकर पीड़िता से पूछने लगे तब किशोरी ने सारी घटना के विषय में बताया तब परिजनों द्वारा पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए दुष्कर्म करने वालेयुवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है बताया जाता है कि पीड़िता का आधार कार्ड अभी नहीं बना हुआ है। देखने से वह नाबालिक प्रतीत होती है। पीड़िता के माता-पिता उसकी उम्र 16साल बता रहे हैं। पुलिस 18साल बता रही है और बार-बार पीड़िता के परिवार को मीडिया से बचने की सलाह दी जा रही है। आखिर पुलिस ऐसा क्यों कर रही है यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। पीड़िता बालिक है की नाबालिक है। यह अब जांच का विषय है, फिलहाल उक्त प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Share Now...