Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरदादा साहब फालके एनजीओ ने सांसद श्याम सिंह यादव को किया सम्मानित

दादा साहब फालके एनजीओ ने सांसद श्याम सिंह यादव को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव सोमवार को मियॉपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहॉ कि दादा साहब फालके एनजीओ के एक सर्वे में उ0प्र0 से दो सांसदों का चयन किया। जिसमें जौनपुर लोकसभा सांसद श्याम सिंह यादव को मेडल, मेमनटों व प्रशसति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान बिहार के राजनितिक घटनाक्रम के सम्बन्ध में बताया की इस घटना को सहज भाव से हम लेते हैं और मुख्यमंत्री नितिश कुमार इण्डिया गठबंधन में आये थे और आंतरिक सूचना लेकर पाला बदल लियें। मेरा कहना है कि इण्डिया गठबंधन में दुल्हा नही बने तो सहबाला बनकर ही काम करतें। सांसद ने जौनपुर के विकास एवं उनके द्वारा विभिन्न परियोजनाओं पर कराये कार्यो पर विवरण भी प्रस्तुत किया। राम मन्दिर के सवाल पर उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 के उद्घाटन पर कहॉ कि सनातन धर्म के अनुसार गलत है। क्योकि इसमें देश चारों संक्राचार की सहमति नही थी, राजनितिक लाभ के लिए चुनाव के दृष्टिगत जल्दबाजी में देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। देश के राष्ट्रपति को इसमें नही बुलाया गया जो कि पूर्णत गलत रहा आगे कहाँ कि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मन्दिर के फैसले को अपने स्तर से लागू करवाया। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के सम्बन्ध में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहाँ कि चुनाव मैं कतई नही लड़ना चाहता परंन्तु यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहती है तो मैं इसपर विचार करूंगा।

Share Now...