Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदबे, कुचले और कमजोर की आवाज उठाना अधिवक्ता का धर्म :अनूप प्रधान

दबे, कुचले और कमजोर की आवाज उठाना अधिवक्ता का धर्म :अनूप प्रधान

  • राजस्व मंत्री ने दिलाया नव निर्वाचित अधिवक्ताओं को शपथ

जौनपुर धारा, मछलीशहर। प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप प्रधान ने कहाकि दबे, कुचले, कमजोर की आवाज उठाने व न्याय दिलाने का कार्य अधिवक्ता करते हैं जो सम्मान के पात्र हैं। तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित अधिवक्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री ने विचार व्यक्त करते हुये आगे कहा कि गरीब से गरीब कमजोर से कमजोर व्यक्ति को आपके माध्यम से लाभ मिलता है। असहाय को धन के अभाव में न्याय दिलाते हैं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि जीरो टालरेन्स की नीति पर कार्य हो। कोई भ्रष्टाचार का आरोपी बक्शा नहीं जायेगा। सभी मुकदमों का निर्धारण समय सीमा के ही अंदर हो। न्याय के लिये अनायास वाद्कारियों को तहसील के चक्कर न काटने न पड़ें। अधिवक्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मंत्री को दिया। जिस पर अमल करने का आदेश दिया। अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश, उपाध्यक्ष अनुराग सिन्हा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। विशिष्ट अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रागिनी सोनकर, डा. तेज बहादुर यादव, डा. आरबी चौहान, दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार मूसा राम, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह आदि ने बिचार व्यक्त किया। संचालन विनय प्रिय पाण्डेय ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा के आवास पर अनुराग सिन्हा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया और भाजपा पदाधिकारियों से मिले।

Share Now...