Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने खड़ंजा उखाड़ा और ट्रैक्टर से उठा ले गए ईट

दबंगों ने खड़ंजा उखाड़ा और ट्रैक्टर से उठा ले गए ईट

  • विरोध करने पर महिला और उसके बच्चों की जमकर की पिटाई

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली के रामपुर कटहित गांव में सुबह भेर में एक पक्ष ने नवनिर्मित 50 मीटर खड़ंजा ईट को जबरी उखाड़ कर फेंक दिया और विरोध करने पर पड़ोसी महिला और उसके बच्चों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। करंजे में लगी सरकारी ईंट ट्रैक्टर पर ले गए। विरोध करने पर महिलाओं के साथ परिवार वालों को दौड़ा दौड़ा कर मारा। दर्जनों की संख्या में आए दबंगों ने खड़ंजा उखाड़ने का विरोध करने पर पिटाई किया। आरोप है पीड़ित पक्ष लगातार पुलिस को फोन करता रहा लेकिन पुलिस की सहायता 3 घंटे बाद उपलब्ध हो पाई। जब लोगों ने जिला कप्तान को फोन किया वहां से फोन आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौके से घायलों को लेकर इलाज के लिए ले गई। जानकारी के मुताबिक अनीता देवी पत्नी शिव प्रकाश के घर जाने के लिए 50 मीटर का खड़ंजा गांव में ही 5 दिन पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा लगवाया गया था। खड़ंजा बिछाने का विरोध सुरेश पुत्र रामदुलार कर रहे थे। आरोप है कि खड़ंजा लगने के बाद उखाड़ने की शुरू से ही धमकी दी जा रही थी। रविवार को घटना को अंजाम भी दे दिया गया। पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने सुनवाई की होती तो खड़ंजा नहीं उखाड़ा जाता। अनीता (40) को सिर पर गहरी चोट आई है। उसके पति शिव प्रकाश और पुत्री आंचल को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है जो भी दोषी होगा कठोर कार्रवाई होगी किसी प्रकार की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share Now...