Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदन्त रोग विभाग में मुख कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दन्त रोग विभाग में मुख कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रो.आर.बी.कमल के मार्ग दर्शन में डॉ.पूजा पाठक नोडल अधिकारी, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं डॉ.ले.कर्नल सी.बी.एस.पटेल, विभागाध्यक्ष दन्त रोग विभाग के संयुक्त सहयोग से दन्त रोग विभाग में मुख कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख कैंसर आज के समय की एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसका प्रमुख कारण तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान तथा शराब सेवन है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक चरण में ही दांतों, मसूड़ों और मुख के अंदर किसी भी प्रकार की गांठ, घाव, सफेद या लाल दाग को नजर अंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। विभागाध्यक्ष ने यह भी बताया कि समय-समय पर दन्त परीक्षण से कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता हैं और समय रहते उपचार संभव हो जाता है। सामान्यत:मुख कैंसर मुख के अलग-अलग हिस्सों में हो सकता है, जैसे होंठ का कैंसर, जीभ का कैंसर, गाल के अंदर का कैंसर, मसूड़ों का कैंसर तालू का कैंसर, मुंह के फर्श का कैंसर इत्यादि प्रकार का हो सकता है। इन सभी प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान और शराब का सेवन न करें, साफ-सफाई रखें, रोजाना दो बार दांत साफ करें और कुल्ला करें। डॉ.हीरा इस्माइल ने पायरिया एवं ब्रशिंग की सही विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पायरिया एक सामान्य दंत रोग है, जिसमें मसूड़ें कमजोर हो जाते हैं. खून आने लगता है और दांत हिलने लगते हैं। यदि समय पर इसका उपचार न कराया जाए तो दांत गिरने तक की स्थिति बन सकती है। डॉ.इस्माइल ने ब्रशिंग की सही पद्धति समझाते हुए कहा कि दांतों को प्रतिदिन सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करना आवश्यक है। ब्रश करते समय हल्के हाथ से गोलाई में ब्रश करना चाहिए ताकि दांतो व मसूड़ों दोनों की सफाई हो सके। उन्होंने लोगों से अपील किया कि मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद कुल्ला अवश्य करें नियमित अंतराल पर दंत चिकित्सक से जांच कराएँ और तंबाकू, गुटखा व पान-मसाला जैसी हानिकारक वस्तुओं से दूर रहें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचाना है कि परिवार और समुदाय मिलकर मुख कैंसर से बचाव में भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ.विनोद कुमार, डॉ.अरविंद पटेल, डॉ.अंजलि गुप्ता, डॉ.नितिन गुप्ता, डॉ.प्रियांशी यादव, डॉ.संदीप कुमार सिंह तथा नर्सिंग अधिकारी- अनीता पटेल, नितीश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार व एम.पी.डब्ल्यू हेल्थ कर्मचारी, राजानन्द यादव तथा मरीज व उनके तीमारदार उपस्थित रहें।

Share Now...