Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरत्रिलोचन महादेव में उमड़ा भक्तों का रेला

त्रिलोचन महादेव में उमड़ा भक्तों का रेला

जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिलोचन महादेव मंदिर का कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। भोर में दो बजे आरती के बाद ढाई बजे मंदिर का कपाट खुलते ही कांवरियां और दूरदराज से आए हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतार में लगकर जलाभिषेक किया। जलालपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को दूरदराज से आए सैकड़ों की संख्या में कांवरियों ने त्रिलोचन महादेव का दर्शन पूजन किया। हजारों की संख्या में दूरदराज से आए भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद दूध और जल से बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था शख्त रही।मंदिर के गृह से लेकर मंदिर परिसर, सड़क तक भारी पुलिस फोर्स व पीएसी के जवान तैनात रहे। थाना प्रभारी मेले में चक्रमण करते रहे। मंदिर पर दर्शन-पूजन देर शाम तक चलता रहेगा। श्रावण मेला में आए महिला-पुरुष व बच्चों ने अपने अपने जरूरत की सामान खरीदा। मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया प्रत्येक सोमवार को मंदिर का कपाट भोर में चार बजे खुलता है लेकिन कांवरियां की अधिक भीड़ को देखते हुए ढाई बजे ही आरती के बाद कपाट खोल दिया गया। मेले का संचालन रामचंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर सिंह, प्रबंधक मुरलीधर गिरी, रामेश्वर सिंह माला, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, गुरु गोपाल सिंह समेत अन्य पुजारी व्यवस्था में लगे रहे। जलालपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर सोनम कंस्ट्रक्शन परिवार के नवीन सिंह के द्वारा तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर  में कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुष वो दूर दराज से आए कांवरिया के लोगों ने मिलकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव में सावन सोमवार के तीसरे दिन कांवरिया व भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए त्रिलोचन मंदिर के सामने स्थित तालाब में स्नान कर रहे कांवरियों को नाव पर सवार होकर पुलिस गहरे पानी में जाने के लिए मना करती रही तथा पूरे दिन तालाब में चक्रमण करती है।जिससे कि हादसे से बचा जा सके पीछे के मेले में कई बार हादसे भी हो चुके है जिसे लेकर पुलिस सतर्क दिखाई दी।

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को को प्रमुख मंदिरों एवं शिवालयों पर श्रद्धाुलओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने देवो के देव महादेव के शिवलिंग पर भांग, धतुरा, बेलपत्र, फूल, माला के साथ दुग्ध व गंगा जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख शिवालयों व मंदिरों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के सख्त प्रबंध किये गए हैं। नगर के जागेश्वर धाम व गोमतेश्वर घाट स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर सहित आदि स्थानों पर पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आने का क्रम सुबह से शुरू हो गया था, जो पूरे दिन चलता रहा। अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शहर के इन दोनों प्रमुख मंदिरों पर मेला भी लगता है। कई स्थानों पर मेला भी लगा है और लोग खरीदारी कर रहे हैं। इन प्रमुख मंदिरों पर भी सुरक्षा के सख्त प्रबंध किये गए हैं।

Share Now...