- पुरानी परम्परा से हटकर नयी परम्परा शुरू नही होगी
जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गंगा दशहरा, बकरीद और अन्य त्योहारों, कार्यक्रमों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बकरीद के अवसर पर सभी ईदगाहों की साफ-सफाई कराया जाए। जनपद में वर्ड फ्लू के दृष्टिगत कही भी खुले में मांस की बिक्री नही की जाएगी, इसके लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मांस की बिक्री करने वालों के साथ बैठक अवश्य कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। तयशुदा स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा के अवसर पर 4 जून को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिय जलाधिकारी ने गोमती नदी में जलकुम्भी की सफाई कराने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिये गये। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, पूर्व के भांति इस बार भी शान्तिपूर्वक त्योहार सम्पन्न कराये जायेंगे। उन्होने बताया कि गोकशी में लिप्त अपराधियों पर अभियान चलाये जा रहे है। जिसके लिए उन्होने शांति समिति के सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि पुरानी परम्परा से हटकर कोई नयी परम्परा शुरू नही की जाएगी। ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण और समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।



