Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतेरी जय हो गणेश के संगीतमय भजन से झूम उठे श्रोता

तेरी जय हो गणेश के संगीतमय भजन से झूम उठे श्रोता

  • अतुल पांडे बरना म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति

मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी में सोमवार देर शाम को प्रयागराज से आए हुए मंझे संगीतकारों ने एक से बढ़कर एक संगीतमय भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर रात तक लोग भक्ति में सराबोर रहे। गणपति उत्सव पर नव युवक गणपति पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतुल पांडे बरना म्यूजिकल ग्रुप के लोकप्रिय गायक अतुल पांडेय के साथ कामता प्रसाद केसरवानी ने गणेश की वंदना के साथ शुभारंभ किया। चलो बुलावा आया है, बम बम बोल रहा है काशी, राजा जी खजनवा दई दा के भजन से झूम उठे। वहीं ललिता ने निमिया के डारी मईया, तेरी जय हो गणेश से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ऑर्गन पर प्रमोद, ऑटो पैड पर आशीष, ढोलक पर बबलू और विनोद रहे। शिवम् झूंसी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। देर रात तक लोग भक्तिमय आयोजन में सराबोर नजर आए।

Share Now...