Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन हत्याओं का आरोपी बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष दामाद संग पकड़ाया, बेटे समेत...

तीन हत्याओं का आरोपी बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष दामाद संग पकड़ाया, बेटे समेत तीन फरार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अण्डरपास के समीप सोमवार की रात में हुए ट्रिपल मर्डर में कुल पांच आरोपियों के होने की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसमें से दो नामजद पलटू राम नागर और उसका दामाद पकड़ा जा चुका है। एक नामजद पलटूराम का पुत्र गोलू फरार है। इसके अलावा भी दो अन्य लोगों के नाम की जानकारी पुलिस को हुई है। हालांकि अभी पुलिस इसपर काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि काफी चीजें पता चली हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा होगा। घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में कॉल डिटेल प्रमुख आधार बनेगी।

मोहम्मदपुर गांव निवासी लालजी और उनके दो पुत्रों की उनके कारखाने में हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में मृतक गुड्डू की पत्नी सरिता ने जगदीशपुर निवासी पलटू राम नागर उनके पुत्र बेटू तथा दामाद नागमणि चौधरी और पुत्र अरविंद उर्फ गोलू के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। कुछ अज्ञात आरोपी भी हैं। पुलिस से मिली जानकारी की मानें तो इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी गोलू है। उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पलटू और इसकी पुष्टि में पुलिस लगी हुई है। घटना के बाद एसपी डॉ कौस्तुभ ने कुल आठ टीमों का गठन किया है। टीमें अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मंगलवार को दिन में और रात में पुलिस की दो टीमों ने सुल्तानपुर में भी दबिश दिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भी वहीं से पकड़े गए। ऐसे में आशंका है कि गोलू भी वहीं किसी रिश्तेदार के यहां छिपा है। सीओ देवेश सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर देखने से लगा कि घटना रात 12बजे से पहले की है। हालांकि इसकी पुष्टि तभी होगी जब डीवीआर मिलेगा। गोलू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कॉल डिटेल आदि से भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी के काफी करीब तक पहुंच चुकी है। बताया कि घटना में तीन से अधिक लोग ही थे। वे कौन कौन थे यह पता किया जा रहा है।

दर्ज कराया था मुकदमा

2018 में पलटू राम निषाद ने लालजी व उनके तीनों पुत्रों जिलाजीत, गुड्डू व धर्मवीर उर्फ यादबीर पर दुराचार और षड्यंत्र करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में गुड्डू पर दुराचार का मुकदमा था बाकी लालजी व अन्य दोनों के ऊपर भी घटना में शामिल होने का आरोप था। मृत लालजी की पत्नी प्रभावती देवी ने कहा कि 2017 में अपने पुत्र की शादी में पलटू ने लालजी से काफी रुपये उधार लिए थे। उसी पैसे के मांगने पर दोनौ पक्ष में काफी विवाद हुआ था।

Share Now...