Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय योग शिविर का समापन

तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

केराकत। विगत वर्षों की भांति बेलाव बाजार में स्थित रविवार को महावीर माडर्न पब्लिक स्कूल बेलॉव में दो दिवसीय योग शिविर का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। योग प्रशिक्षक सम्भूनाथ जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति जौनपुर एवं गोविंद द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षण में यौगिक जॉगिंग, विभिन्न प्रकार के आसन प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास बच्चों को कराया गया। बच्चों की लम्बाई बढाने का आसन ताड़ासन एवं श्वासों से सम्बंधित भस्त्रिका आदि प्राणायाम कराया गया। अन्य आसनों में भुजंगासन, वज्रासन, मंडूकासन, मर्कटासन, द्विचक्रिका आसन, पाद वृत्ति आसन आदि को बताते हुए इससे होने वाले सभी लाभों के बारे में जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक सम्भूनाथ द्वारा इस बात पर जोर देकर बताया गया कि समस्त बच्चों और शिक्षकों को योग का अभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए। योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है जो आज वैश्विक स्तर पर छायी हुईं है। योग के महत्व को समझते हुए आज लगभग दो सौ से अधिक देशों के लोगों ने स्वीकार कर इसको करना प्रारंभ किया है। प्रबन्धक अंजनी कुमार सिंह ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग आज हर व्यक्ति के लिए उतना ही जरूरी है। जितना भोजन। योग से बच्चे संयमित और अनुशासित होकर उतम शिक्षा एवं जीवन जीने की शैली प्राप्त कर अपने जीवन को सफलता के उच्च शिखर पर ले जा सकते हैं। अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने योग गुरु एवं उपस्थित अभिभावक जनों का हार्दिक आभार व्यक्त कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सबका धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

Share Now...