जौनपुर। रविवार को डी.एस.टी.प्रायोजित एक्सप्लोरिंग द-रोल आफ मैथमेटिक्स इन कंप्यूटर साइंस, मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस के तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस तिलकधारी महाविद्यालय में दूसरे दिन कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन प्रोफेसर एम.ए.पठान ने किया। देश के प्रतिष्ठत संस्थानों से आये हुए प्रवक्ता डॉ.बी.एस.भदोरिया ने हाइड्रोडायनेमिक्स स्टेबिलिटी अवधारणा एवं प्रभाव पर प्रकाश डाला, प्रो.उदय प्रताप सिंह ने परस्पर संबंध प्रणाली एवं उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला प्रोफेसर प्रेम प्रकाश मिश्रा ने गतिशील स्थिरता और ईश्वर साक्षात्कार के संबंध पर प्रकाश डाला, डॉ.दीपू सरकार ने भी अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का संचालन डॉ.सुशील कुमार तिवारी, डॉ.मनोज पाठक एवं ए.के.कुमार मिश्रा, प्रोफेसर हरिशंचंद्र, डॉ.जय प्रकाश त्रिपाठी, डॉ.मनोज कुमार सिंह, डॉ.शिबशंकर दास, डॉ.सतीश कुमार तिवारी, डॉ.शैलेन्द्र भारती ने आपने अपने शोध क्षेत्रो मे व्याख्यान जिसमे दिये मुख्यत मशीन लर्निंग, माथेटिकलमॉडलिंग, फज़्ज़ी सेट, केमिकल थोरी, ग्राफ थ्योरी, नेटवर्किंग, स्टाबिलिटी ऑफ लिक्विड, फ्रेमवर्क फॉर इकोसिस्टम, मल्टीऑब्जेक्टिव ऑब्जेक्टिव प्रोब्लेम्स पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं छात्र छात्राओं का ज्ञानवेर्धन किया तत्पश्चात देश विभिन्न क्षेत्रो से आये शोधार्थियों ने आपने अपने पेपर्स प्रोफेसर्स के संमुख प्रस्तुत किये द्यकार्यक्रम के अंत में ऑर्गेनाइजिंग सैक्रेटरी प्रोफेसर सत्य प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों, आगंतुकों का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ.के.बी.यादव, डॉ.जीतेश कुमार सिंह, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.मनोज कुमार पाठक, डॉ.विजय यादव, डॉ.अमित कुमार सिंह, डॉ.देव मानी दुबे, डॉ.चंदन कुमार सिंह, डॉ.मनोज कुमार यादव, नीरज सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन

Previous article
Next article


