जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सरैनी पूरब पट्टी में बीती रात चोरों ने लाखों के गहने समेत नकद एक लाख 6 हजार रुपया लेकर चंपत हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। गौरतलब हो कि प्रकाश सिंह पुत्र सीताराम सिंह अपने परिवार समेत खाना खाकर सो गये। आधी रात बाद चोर चंद्रकला पत्नी अविनाश सिंह के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा मंगलसूत्र, हार, चार चूड़ी, तीन चेन, आठ अंगूठी, तीन कान की बाली, दो पायल, मांगटीका, नथिया, पैजनी, पांच मीना व नकदी एक लाख 6 हजार रुपया लेकर चंपत हो गए। परिजनों की सुबह नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। आनन फानन में कमरे के अंदर जाकर बिखरा सामान देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई साथ ही मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड पहुंच मौके की पड़ताल की। डॉग स्क्वाड घर से कुछ दूरी पर बने एक कमरे पर जाकर वापस लौट आया। जिस कमरे में डॉग स्क्वाड गया था उस कमरे में चोरी का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड भी भीषण चोरी का खुलासा करने में असफल रहा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के गहने उठा ले गये चोर
Previous article
Next article


