Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनतारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल को आई दया की याद

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल को आई दया की याद

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो के कई पुराने किरदार बदल चुके हैं। लेकिन मेकर्स को लंबे समय से दया बेन यानी दिशा वकानी का रिप्लेसमेंट नहीं मिल रहा है। करीब 5 साल से फैंस उनके शो में वापस आने की डिमांड कर रहे हैं।हाल ही में जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो दया के किरदार को शो में बेहद मिस करते हैं।हाल ही में शो में नए टप्पू हुई है, इस मौके पर मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। बातचीत के दौरान जब दिलीप से शो में दया की वापसी पर सवाल किया तो जवाब में उन्होंने कहा- ‘यह पूरी तरह से मेकर्स पर निर्भर करता है। ये मेकर्स ही तय करेंगे कि वो किसी नए कलाकार को रिप्लेस करना चाहते हैं या नहीं। लेकिन बतौर कलाकार मुझे दया का किरदार याद आता है।आप सभी ने लंबे समय से दया और जेठा के मजेदार सीन्स का लुत्फ उठाया है। जब से दिशा जी गई हैं। वो हिस्सा, वो एंगल, हमारा फनी पार्ट गायब है। दया और जेठा के बीच की केमिस्ट्री नदारद है। लोग भी यही कह रहे हैं।दिलीप ने आगे कहा- ‘देखते हैं कि आगे क्या होता है। मैं और असित भाई हमेशा से बेहद पॉजिटिव रहे हैं। ऐसे में देखना है कि आगे क्या होता है। आखिर कल किसने देखा है।’TMKOC में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद अब शो में नीतीश भालुनी ने रिप्लेस किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश ने बताया कि वो दिलीप जोशी के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।दिलीप जोशी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा- ‘दिलीप जी जानते हैं कि किरदार में कैसे रहना है। जब सर के सीन चर रहे होते हैं तो मैं कैमरे के पीछे बैठकर देखता हूं कि कैसे वो जेठालाल के कैरेक्टर में कैसे ढल जाते हैं।’ अपनी इस तारीफ पर दिलीप ने जवाब देते हुए कहा- ‘ये समय टप्पू के बारे में और अच्छे से जानने का है। मेरे बारे नहीं बल्कि आप उस किरदार की बात करो।

Share Now...