Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में 33खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में 33खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

जौनपुर। शहर के रूहट्टा मोहल्ले में सिद्धि अकादमी में रविवार की सुबह करीब 10बजे ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान 33 खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह भी देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न बेल्ट ग्रेड की परीक्षाएं दीं। इस अवसर पर सिद्धि अकादमी की प्रबंधक श्वेता सिंह ने बताया कि ताइक्वांडो का वास्तविक अर्थ है-शरीर की शक्ति, मन का संतुलन और जीवन में सफलता है। समस्त परीक्षाएं जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अरविंद सिंह, प्रबंधक शिवाली सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ.मनोज मानव की देखरेख में हुईं। इस अवसर पर सत्यदेव सिंह, कोच शिवम कौशिक, कोच पीयूष राज शर्मा तथा मीडिया प्रभारी आनंद उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Share Now...