Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनतलाक की खबरों के बीच एक बार फिर धनश्री ने बटोरी सुर्खियां

तलाक की खबरों के बीच एक बार फिर धनश्री ने बटोरी सुर्खियां

युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। खबर है कि उन्होंने रातों रात मुंबई को छोड़ दिया है। मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने तलाक की खबरों की वजह से छाए हुए हैं। वहीं मीडिया की नजर उनकी पत्नी और डांसर-कोरियोग्राफ धनश्री वर्मा पर बनी हुई है। धनश्री वर्मा इस समय क्या कर रही हैं फैंस की इस बात पर पूरी नजर बनी हुई है। हाल ही में खबर आई है कि धनश्री वर्मा ने मुंबई छोड़ दिया है। इस बात का खुलासा खुद धनश्री वर्मा ने ही किया है। अपनी नी पोस्ट में धनश्री वर्मा ने अपनी नई लोकेशन के बारे में फैंस को जानकारी दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि धनश्री वर्मा इस समय अपनी नानी के घर पहुंची हुई हैं। एक तस्वीर में धनश्री वर्मा अपने परिवार के लोगों के साथ पोज देती नजर आईं।कमेंट सेक्शन में लोग अब भी धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बारे में पूछ रहे हैं। धनश्री वर्मा ने फैंस को अपनी नानी का घर भी दिखाया है। इस दौरान धनश्री वर्मा ने नानी के घर के बाहर खड़े होकर खूब फोटोज क्लिक की हैं। वहीं अपने दिल की बात लिखने के लिए धनश्री वर्मा ने फोटोज के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है, धनश्री वर्मा ने लिखा, जिस तरफ लाइट होगी उस तरफ ही आपको अपने घर का रास्ता दिखाई देगा। आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में ही शादी रचाई थी। एक तस्वीर में धनश्री वर्मा अपने घर की छत पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।

Share Now...